{"_id":"68e564d6e01781ef860c89fa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-138242-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाभि में बाण लगते ही गिरा अहंकारी रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाभि में बाण लगते ही गिरा अहंकारी रावण
विज्ञापन
फोटो-24- धू-धूकर जलता रावण का पुतला। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। साकेत धाम में चल रही रामलीला में मंगलवार को विभीषण शरणागत से लेकर रावण वध तक लीला का मंचन कलाकारों ने किया। पूजन के बाद लीला का समापन किया गया। वहीं मेले भी लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
लीला में कलाकारों ने दिखाया कि राम और रावण की सेना के बीच युद्ध शुरू हो जाता है। भगवान राम ने रावण की सेना का संहार कर दिया। इसके बाद श्रीराम ने अपने बाण से रावण की मायावी शक्ति को नष्ट कर और अपने बाणों से रावण के 10 सिर और 20 भुजाएं काट दी लेकिन रावण के सिर और भुजाएं दोबारा फिर जुड़ जाती हैं।
तब विभीषण श्रीराम को बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है, इस कारण उसकी मौत नहीं हो रही है। इसके बाद श्रीराम ने शरणागत विभीषण को पीछे कर रावण पर बाणों की बौछार कर दी। एक बाण उसकी नाभि में लगता है, तो रावण कटे वृक्ष के समान भूमि पर गिर पड़ा और पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
मेला परिसर में जहां एक ओर जय श्री राम की गूंज तो दूसरी तरफ कहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो कहीं मेले में सजी दुकानों से बच्चे, महिलाओं ने विशेष तौर पर खरीददारी की। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू, इंदु प्रकाश अवस्थी, मोतीलाल गुप्ता, फूल चंद्र जायसवाल, डॉ. प्रभात सिन्हा, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह अवधूत, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
रावण वध के साथ लीला समाप्त
फतेहपुर चौरासी। कस्बे में बाजपेई परिवार द्वारा आयोजित 195 वर्ष पुरानी रामलीला में मंगलवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। अंतिम दिन भगवान राम ने अग्निबाण चलाकर रावण की नाभि में स्थित अमृत कलश को फोड़ दिया। इससे रावण मृत्यु हो गई। इसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों गूंज उठा। (संवाद)
फोटो- 26
लंका दहन लील का मंचन
पुरवा। नगर के मोहल्ला बेगमगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रही तीन दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन जटायु वध से लेकर लंका दहन तक मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ भाजपा नेता उत्तम चंद लोधी ने राम दरबार की आरती उतारकर किया। मंचन के दौरान हनुमानजी द्वारा लंका दहन का दृश्य देखते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला की विशेषता यह रही कि स्थानीय मोहल्ले के कलाकारों ने ही सभी पात्रों का अभिनय किया। इस दौरान अमित त्रिवेदी, रमेश चंद्र गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, अदीब हसन, अनिकेत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)