फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आठ अक्तूबर को झांसी पैसेंजर सहित चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Thu, 02 Oct 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अमौसी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण आठ अक्तूबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर सहित चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। नौ अक्तूबर को राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा मेमू सहित 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग के अमौसी रेलवे स्टेशन पर छह से 13 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। इस कारण आठ अक्तूबर को 51813 व 51814 झांसी पैसेंजर, 11109 व 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 12180 व 12179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी निरस्त कर दी गई है। नौ अक्तूबर को 22453 व 22454 राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त है।
विज्ञापन

इसके अलावा 64212 मेमू पैसेंजर ट्रेन आठ अक्तूबर को दोपहर 12:20 की बजाय शाम 5:10 पर कानपुर से रवाना होगी। इसी तरह 64255 उतरेठिया-कानपुर मेमू शाम 5:15 बजे की बजाय 6:30 बजे निकलेगी। इसी तरह अन्य आठ ट्रेनें भी देरी से छोड़ी जाएंगी। मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमौसी डाउन ट्रैक पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन आठ और नौ अक्तूबर तक अमौसी के डाउन ट्रैक पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार 64204 कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन भी आठ और नौ अक्तूबर को डाउन ट्रैक पर नहीं रुकेगी। इसके अलावा 51813 झांसी पैसेंजर, नौ अक्तूबर को नहीं रुकेगी। वहीं 64214 और 64212 मेमू ट्रेन का आठ व नौ अक्तूबर को अमौसी स्टेशन के डाउन ट्रैक पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed