फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कॅरिअर मेले में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sat, 20 Sep 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 25- कॅरिअर मेले में मॉडल देखते ​शिक्षक। स्रोत: विद्यालय
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के भवानीगंज गांव स्थित राजकीय बालिका हाई स्कूल विद्यालय में शुक्रवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया। इसमें छात्र -छात्राओं ने कॅरिअर से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया। शिक्षकों व अतिथियों ने जीवन में सफलता के गुर बताए।
विज्ञापन

ज्योतिष का मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र अंश ने बताया कि मनुष्य के जीवन में राशियों का बड़ा महत्व होता है। छात्रा तृष्णा ने एयर होस्टेस कॅरिअर का मॉडल प्रस्तुत किया। बताया कि वह एयर होस्टेस बनना चाहती हैं। विमान में यात्रियों से कैसे बात करेंगी और अच्छा व्यवहार करेंगी इसका प्रदर्शन भी किया। छात्रों ने पुलिस स्टेशन, अस्पताल मॉडल, मास्टर सेफ, होटल मैनेजमेंट आदि में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समाजसेवी मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन करने से बच्चों में अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की चेष्टा बढ़ती है। प्रधानाचार्या अमिता यादव ने कहा कि छात्र जीवन में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कॅरियर को लेकर जागरूक किया जाए तो भविष्य उज्ज्वल होता है। उनमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पायलट, आईएएस, पीसीएस बनने की मजबूत सोच होनी चाहिए। आशीष सोनी,करुणा मिश्रा, रसना सिंह,ममता सिंह,सरस्वती कश्यप,ऋचा मिश्रा. डॉ. अतुल कुमार, सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed