{"_id":"6afb55b6d04db80ee2039c86","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161410-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बढ़ाए बोर्ड परीक्षा के सात केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बढ़ाए बोर्ड परीक्षा के सात केंद्र
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहले जारी हुई सूची के सापेक्ष सात केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 122 केंद्रों की सूची जारी की थी। ऑनलाइन आपत्तियां मांगने के बाद सोमवार को जारी हुई दूसरी सूची में केंद्र बढ़ाकर 129 कर दिए गए हैं। फाइनल सूची जारी होने के बाद बोर्ड ने यह निर्देश जारी किया है कि अगर किसी स्कूल से केंद्र की दूरी अधिक है तो प्रधानाचार्य यूपीएमएसपी.इन पर आपत्ति जता सकते हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होनी हैं। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल में 39,908 और इंटरमीडिएट में 30847 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल 70,755 परीक्षार्थियों के लिए पहले 122 केंद्र बनाए गए थे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को 405 केंद्रों की सूची भेजी गई थी। वहां से 122 केंद्रों का निर्धारण होकर आया था। इसके बाद प्रधानाचार्यों से 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
29 अक्तूबर को आपत्तियां निकलवाने के बाद सूची डीएम के समक्ष प्रस्तुत कर फिर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई थी। सोमवार को जारी हुई फाइनल सूची में जिले में परीक्षा के लिए 129 केंद्र बनाए गए हैं। पहले से सात केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि जिले में 129 नए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब इसमें उन प्रधानाचार्यों से परिषद की वेबसाइट पर आपत्ति देने को कहा गया है जिनके स्कूल से केंद्र की दूरी अधिक है। उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी।