{"_id":"6aef7151cbfbf702300611e8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160958-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सर्वर डाउन होने से रेवरी टोल प्लाजा पर लगा पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सर्वर डाउन होने से रेवरी टोल प्लाजा पर लगा पांच किमी लंबा जाम
विज्ञापन
औरास टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित रेवरी टोल प्लाजा का सर्वर शनिवार की शाम तीन बजे डाउन हो गया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते एक्सप्रेसवे के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस सहित कई वीआईपी वाहन भी फंस गए। सर्वर की खराबी से एक वाहन को टोल पार करने में करीब 40 सेकंड का समय लगा।
एक्सप्रेसवे पर जाम बढ़ने पर यूपीडा कर्मचारियों ने यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को औरास टोल प्लाजा की ओर डायवर्ट कर दिया। इससे औरास टोल प्लाजा पर भी तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। दोनों टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लगने से यात्रियों को टोल शुल्क कटवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम में फंसे यात्रियों ने टोल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नोकझोंक की। यात्रियों का कहना था कि मनमाना टोल शुल्क वसूलने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विवाद की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने पुलिस फोर्स मौके पर भेजी। पुलिस ने यात्रियों को शांत कराया और धीरे-धीरे यातायात सुचारु कराया।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने बताया कि दिवाली पर्व के चलते वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई थी। इसी दौरान सर्वर डाउन होने से टोल संचालन में दिक्कत आई। करीब दो घंटे बाद सर्वर ठीक होने पर जाम से राहत मिल गई।