{"_id":"6ab81edfbac944bf8205881b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158425-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन दिन से लापता महिला का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन दिन से लापता महिला का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मौरावां। लालसाहबखेड़ा गांव में लापता महिला का शव तीसरे दिन घर से एक किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
थाना क्षेत्र के लालसाहबखेड़ा गांव निवासी गीता (55) पत्नी राजाराम रावत तीन दिन से लापता थी। परिजन तलाश कर रहे थे लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। शनिवार को खेत चारा काटने गई महिलाओं ने महिला का शव नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। इस पर पति को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
पति राजाराम ने बताया कि गीता बिना बताए चली गई थी। हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। तीन बच्चों में बेटी अंजू विवाहित है। दो बेटे हिमांशु और सुधांशु दिल्ली में रहते हैं। घर पर दंपती ही रह रहे थे। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार के लाेगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।