फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत, खलासी गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
रजनीश यादव (फाइल फोटो)
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास शुक्रवार भोर पहर चालक को झपकी आने से डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा जिले के नगला हुलासी गांव निवासी चालक रजनीश यादव (28) डीसीएम में फिरोजाबाद से क्राकरी का सामान लादकर बिहार जा रहा था। उसके साथ सकीट थाना क्षेत्र के पट गांव का खलासी चंद्रभान (29) भी था। शुक्रवार भोर पहर तीन बजे चालक को झपकी आने से डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ने यूपीडा को सूचना दी और फिर ट्रक लेकर चला गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक और खलासी को बाहर निकाला। दोनों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। चंद्रभान की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को रास्ते से हटाया गया। इस दौरान आगरा एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक रजनीश यादव के मोबाइल फोन से उसके परिवार को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता, मां पुष्पा देवी और पत्नी गुड़िया बेहाल हैं। रजनीश का बेटा श्रेयांस है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

रजनीश यादव (फाइल फोटो)

रजनीश यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed