फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जंगल में मिली लावारिश बाइक, अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने की कांबिंग

Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास (उन्नाव)। जंगल में पड़ी लावारिस बाइक देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बाइक कब्जे लेकर जांच कर रही है। बाइक लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मानसी के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलसिंहखेड़ा शारदा नहर के किनारे बबूल के घने जंगल में स्पलेंडर न्यू बाइक पड़ी थी। जंगल में पानी भरा होने से गाडी का आगे का हिस्सा उसी में डूबा था। मवेशी लेकर गए ग्रामीणों ने बाइक देख अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जंगल में कॉबिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाइक को थाने लाकर लावारिश में दाखिल कर दी। पुलिस गाड़ी नंबर से मालिक की पहचान की, बाइक लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मानसी के नाम दर्ज हैं। पुलिस उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष इरशाद ने बताया कि बाइक के मालिक का पता चल गया है। लखनऊ के उसी पते पर दरोगा को भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed