फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: धान की फसल देखने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
चकलवंशी। रग्घाखेड़ा गांव में धान की फसल देखने गए किसान का पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के रग्घाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (32) खेती करते थे। मां इंद्राना ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटा गांव से 400 मीटर दूर खेत में धान की फसल देखने गया था। खेत के बगल में धानी तालाब में बारिश का पानी भरा है। तालाब के पास मछली पालकों ने बांस व रस्सी बांधी है। खेत की मेड़ से बेटे का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया।

आसपास के किसानों ने मशक्कत के बाद उसको निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां, पत्नी माया, भाई विनोद कुमार सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। उसके पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed