फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28- पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत
उन्नाव। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या के साथ प्रसाद वितरण भी हुआ।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में सजाई गईं झांकियों ने सभी का मन मोहा। पुलिस परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल अन्य लोग भी श्रीकृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना पांडेय और ललित कश्यप ने गणेश वंदना से की। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने गीत प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इसके बाद साई डांस एकेडमी, द सोल ऑफ डांस एकेडमी, राइजिंग डांस एकेडमी के कलाकारों और पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों, बाल लीलाओं एवं भक्ति गीतों पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए गए। आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट एवं राधे-कृष्णके जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह और उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्ष नीतू सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। एडीएम सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ विनी सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed