{"_id":"6a9727b0908011f94a02c0bb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156819-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश से गिरे 14 कच्चे घर, दादी की मौत, पौत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश से गिरे 14 कच्चे घर, दादी की मौत, पौत्री घायल
विज्ञापन
फोटो-2- सीएचसी में घायल गोपेश्वरी का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश से 14 कच्चे घर ढह गए। मलबे में दबकर दादी-पौत्री घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम दादी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीमों ने जांच की। मुआवजे के लिए जांच रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही।
फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के बरधाई गांव निवासी रामगोपाल की मां गोपेश्वरी (70) पौत्री आस्था (8) के साथ मंगलवार को कच्ची दीवार के ऊपर रखे छप्पर के नीचे बैठी थीं। सुबह से हो रही बारिश के चलते दोपहर में अचानक कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे में दादी-पौत्री दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दीवार गिरने की आवाज सुन आए परिजन दोनों को मलबे से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र लाए।
डॉक्टर ने दादी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रशासक माया देवी ने बताया कि रामगोपाल को सरकारी आवास मिल चुका है। उनके संयुक्त मकान में कुछ हिस्सा कच्चा है। लेखपाल सुनील ने बताया कि मौके की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।
विज्ञापन
फोटो-7-गौरी गांव में जांच करते लेखपाल। स्रोत: राजस्व विभाग
दो दिन की बारिश में गिरे नौ कच्चे घर
बीघापुर। लगातार हो रही बारिश से सोमवार की रात विकास खंड क्षेत्र के गौरी गांव में सुरेश पासवान का कच्चा घर गिर गया। गनीमत रही कि घर में सो रही पत्नी ऊषा व बच्चे पवन, रागिनी, शालिनी और रमन बाल-बाल बच गए। इसी तरह इंदामऊ में दिलावर सविता और महेश सिंह का घर भी बारिश से धराशायी हो गया। रविवार से मंगलवार के बीच अमरपुर गांव में शिवकुमार, विनोद सविता सहित लगभग छह लोगों के मकान बरसात के चलते गिर गए। तहसील सूत्रों की माने तो क्षेत्र में अब तक करीब 100 कच्चे घर बारिश में गिर चुके हैं। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरगिरी के मामलों में लेखपालों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
तीन गांवों में बारिश से गिरे चार कच्चे घर
फोटो- 35-धौकलखेड़ा गांव में गिरा इस्राइल का कच्चा घर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। सदर तहसील के अलग-अलग तीन गांवों में चार लोगों के कच्चे घर बारिश में गिर गए। मलबे में दबकर एक युवक घायल भी हुआ है। कई दिनों से हो रही बरसात से कच्चे मकान कमजोर हो गए। मंगलवार को सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के धौकलखेडा निवासी इस्राइल का कच्चा मकान गिर गया। रास्ते से निकल रहा गांव का ही आसिफ अली मलबे में दबकर घायल हो गया। गांव के ही डॉक्टर से उपचार कराया। इसी तरह गुलाब खेड़ा निवासी संतोष, शिवबरन और बंदाखेड़ा के सुनील के कच्चे मकान बारिश में गिर गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल कलश कटियार ने जांच कर हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
फोटो-8- कमलापति इंटर कॉलेज में भरा पानी। संवाद
रात से सुबह तक हुई बारिश, हर तरफ पानी ही पानी
बीघापुर। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से जलभराव की समस्या हो गई है। नगर पंचायत की सब्जी मंडी में जलभराव होने से लोगों को खरीदारी करने के लिए पानी से होकर निकलना पड़ा। वहीं, नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज में कार्यालय सहित शिक्षण कक्षों में एक फीट पानी भर जाने से शिक्षण कार्य बाधित हो गया है। एक्सीलेंट विद्यालय में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपखंड कार्यालय में भी जलभराव से कामकाज प्रभावित रहा। क्षेत्र के मोहकम, सिजनी, सोहरामऊ, भाटमऊ आदि स्थानों पर भी जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। (संवाद)