{"_id":"6a7237b0d103b5592502a386","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155060-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मनचलों से परेशान महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मनचलों से परेशान महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। एक गांव की महिलाएं और युवतियां मंगलवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस से मनचलों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि आते-जाते छींटाकशी करते हैं। विरोध पर धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 15 महिलाएं और युवतियां मंगलवार को पुलिस के पास पहुंची। बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक आए दिन आते-जाते छेड़छाड़ करते हैं। अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर धारदार हथियार दिखाकर डराते हैं। उनकी इस हरकतों से दहशत का माहौल है।
युवतियों का कहना है कि वह लोग गांव से चले जाने की धमकी भी देते हैं। उनकी इन हरकतों से घर से निकलना दूभर हो गया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।