{"_id":"6a6263eb65ed3bcb9305c157","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-154321-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कूल के हेड बॉय बने कृष्णा और रितिका हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कूल के हेड बॉय बने कृष्णा और रितिका हेड गर्ल
विज्ञापन
फोटो-32- एलपीएस में अलंकरण समारोह के दौरान मौजूद नव नियुक्त छात्र। स्रोत शिक्षक
उन्नाव। लखनऊ पब्लिक स्कूल की शाखा सेक्टर-बी में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। छात्रों ने विद्यालय गीत की प्रस्तुति देने के साथ छात्र परिषद के सदस्यों के अलंकरण के लिए तालमेल के साथ बैंड समूह ने समा बांधा।
अनुशासित ढंग से श्वेत सदन, भरत सदन, ध्रुव सदन, एकलव्य सदन तथा कर्ण सदन के द्वारा कदमताल आरंभ किया गया। सेक्टर-बी शाखा की प्रधानाचार्या शुभांगिनी पाठक और सेक्टर-सी शाखा की प्रभारी रजनी सिंह ने स्कूल के नवनिर्वाचित हेड बॉय कृष्णा त्रिपाठी और हेड गर्ल रितिका द्विवेदी, प्रेसिडेंट प्रांजल दीक्षित, शाश्वत और मोहित अस्थाना को बैज एवं सैश से अलंकृत किया।
कल्चरल हेड एवं वाइस कल्चरल हेड के रूप में अनमोल सिंह एवं देवस्य नियुक्त किए गए। डिसिप्लिन कोऑर्डिनेटर के पदों की जिम्मेदारी सौरिष मिश्रा और जयेश गुप्ता को दी गई। छात्र परिषद में बतौर स्पोर्ट्स कैप्टन निशांत सिंह और अवनी, भरत सदन के कैप्टन सौरव सिंह और समृद्धि, ध्रुव सदन के कैप्टन अरुण तिवारी और शांभवी अवस्थी को, एकलव्य सदन के कैप्टन सक्षम यादव एवं रिद्धिमा और कर्ण सदन के कैप्टन आर्यन तिवारी और दिव्या को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।