{"_id":"69e3dcfa3099dc17ca0b17f0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148929-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 500 रुपये न देने पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 500 रुपये न देने पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
फोटो-30- जिला अस्पताल रात में मेडिकल कराने पहुंचा पीड़ित दिनेश कुमार विमल। संवाद
उन्नाव। टीकरगढ़ी गांव में शुक्रवार रात 500 रुपये रंगदारी न देने पर युवक ने कुवैत से लौटे अधेड़ के सिर पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल कराने और प्राथमिकी दर्ज करने में पूरा दिन लगा दिया।
टीकरगढ़ी गांव निवासी दिनेश कुमार विमल (45) कुवैत में रहते हैं( हृदय संबंधी समस्या के कारण घर आए हैं। बताया कि शुक्रवार की रात पड़ोसी के घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव का शिवभोला आया और 500 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर शिवभोला ने पहले मारपीट की, फिर घर से गड़ासा लाकर सिर पर वार कर दिया। पीड़ित भाई और भतीजों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने रात में ही मेडिकल करा लिया लेकिन प्राथमिकी शाम सात बजे के बाद दर्ज करने की कार्रवाई की।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब लोगों ने हमलावर शिवभोला को देखा और पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने गिरफ्तार करने के बजाय सूचना देने वालों पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया, इससे परिवार डरा है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करा लिया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।