फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 16 Apr 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 17-जान मोहम्मद (फाइल फोटो)
सफीपुर। मिर्जापुर भभऊ गांव के बाहर आम की बाग में युवक का शर्ट के फंदे से शव लटका मिला। चचेरे मामा की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह नशे का लती था।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के मिर्जापुर भभऊ गांव निवासी जान मोहम्मद (18) पुत्र गुड्डू दो साल की उम्र से ही नानी कुसुमा के साथ रह रहा था। वह बकरी चराने के साथ खेती का काम देखता था। नानी कुसुमा ने बताया कि 14 अप्रैल दोपहर को जान मोहम्मद घर से निकला था फिर घर नहीं लौटा। काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के रमेश की बाग में शर्ट के फंदे से उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन

पुलिस को चचेरे मामा शमशाद ने बताया कि जान मोहम्मद की मां शायरन का विवाह मलखादिमसराय गांव निवासी गुड्डू के साथ हुआ था। परिवार में किसी बड़े का दबाव न होने के कारण नशे का लती हो गया था। नाती की मौत से नानी कुसुमा, मां शायरन सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों ने नशे का लती बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed