फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ड्रोन से हुई नमाज की निगरानी, मस्जिदों के बाहर तैनात रहा फोर्स

Sat, 14 Mar 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहर में रोजेदारों ने जुमा की आखिरी नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की। पुलिस सुबह से ही सतर्क थी और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। मस्जिदों के बाहर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात थी, साथ ही एंबुलेंस भी खड़ी कराई गई थी।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज शहर की जामा मस्जिद, कंजी मस्जिद, जन्नतुल मस्जिद, शाही मस्जिद, अताउल्लाह मस्जिद, कासिम नगर सहित स्टेशन सड़क स्थित मस्जिदों में अदा की गई। दोपहर एक बजे से नमाज पढ़ना शुरू हुआ था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने सभी मस्जिदों के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जांची। बाद में ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में सीओ सिटी दीपक यादव, कोतवाल और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नमाज अदा कराई गई। ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह और दक्षिण प्रेमचंद्र ने भी नमाज के दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जांची। ड्रोन से पुलिस पल-पल की निगरानी करती रही। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में 17 स्थानों पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ तेजबहादुर सिंह, कोतवाल अमरनाथ यादव और अन्य पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिया जामा मस्जिद में यौमे कुद्स
शहर के चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय द्वारा यौमे कुद्स मनाया गया। शिया समुदाय हर साल रमजान के आखिरी जुमे के दिन यह दिन मनाता है। यह दिन फिलिस्तीन में मुसलमानों के पहले किब्ला बैतूल मुकद्दस की आजादी के समर्थन में मनाया जाता है। दुनिया भर में जालिम के खिलाफ और मजलूमों की हिमायत में लोग अपनी एकजुटता दिखाते हैं।




ईद सादगी से मनाने का फैसला

शिया जामा मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना रजा अब्बास ने यौमे कुद्स का मकसद जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना बताया। उन्होंने कहा कि ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामनेई की मौत पर 40 दिन का शोक मनाया जा रहा है। इस कारण बार शिया समुदाय ईद सादगी के साथ मनाएगा। लोग नए कपड़े नहीं पहनेंगे बल्कि पुराने कपड़े पहनकर नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed