{"_id":"69b1bf3c6c9e5cbcc8095028","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146623-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिक्षिका की मौत के मामले में ट्रक व कार नंबर के आधार पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिक्षिका की मौत के मामले में ट्रक व कार नंबर के आधार पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-9- मृतका प्रज्ञा पांडेय के शोकाकुल परिजन व रिश्तेदार। संवाद
सफीपुर। कार का दरवाजा खोलने से बाइक टकराने से सड़क पर गिरी शिक्षिका पर ट्रक का पहिया चढ़ने से हुई मौत की घटना में पुलिस ने वाहनों के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री होने से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ रही।
सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा निवासी सुशील पांडेय की बेटी प्रज्ञा (24) की मंगलवार रात कार का दरवाजा अचानक खोलने से सड़क पर गिरने के दौरान चेहरे पर ट्रक का पहिया चढ़ने से मौत हो गई थी। बाइक चला रहे चाचा सोनू और सोनू की बेटी प्रज्ञा के दाहिनी ओर सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गए थे। मैरिज लॉन के पास कार खड़ी करने से दुर्घटना होने की बात सामने आने के बाद एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले लेकिन उन्हें सीसीटीवी में वह कार नजर नहीं आई जिससे अभी यह तय नहीं कर पाए कि कार वहीं खड़ी थी कि नहीं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में तो ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है, फिर भी जांच कराई जा रही है। अगर मैरिज लॉन के सामने कुछ होता मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद परियर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव पांडेय की पौत्री होने से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का पूरा दिन घर में आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार और ट्रक के नंबर और अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मार्गों के सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि कार पहले से खड़ी थी या घटना के समय ही रुकी थी। बताया कि मैरिज लाॅन के बाहर सड़क किनारे वाहनों का गश्त के दौरान चालान किया जाएगा, ऐसे वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाएगी।