{"_id":"69b07222c00cc195a4091b18","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146582-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने तीन मोबाइल लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने तीन मोबाइल लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
फोटो-24- पुलिस गिरफ्त में मोबाइल लुटेरे गिरोह के सदस्य। स्रोत: पुलिस
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, चोरी की बाइक और सात मोबाइल बरामद किए हैं।
रामपुरअड़ार गांव निवासी फूलचंद्र 8 मार्च, 2026 की रात 12 बजे साइकिल से नवाबगंज जा रहे थे। रवनहार सड़क पर सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उनका सैमसंग मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। 9 मार्च, 2026 की रात गश्त के दौरान पुलिस ने कुईथर की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवारों को देखा। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से तीनों पकड़े गए।
पूछताछ में उनकी पहचान सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव निवासी पवित्रा उर्फ सुमित (20), जयचंद्र उर्फ मच्छन (21) और विशाल (18) के रूप में हुई। तीनों ने फूलचंद्र से मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने तलाशी में तमंचा, कारतूस, सात मोबाइल और पुरवा कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक बरामद की। हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों से मोबाइल छीनते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद हुए फोन आशाखेड़ा, रवनहार मोड़ और भैसौरा मार्ग से अलग-अलग लोगों से छीने थे। सीओ ने बताया कि अदालत में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ अजगैन और पुरवा थाने में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं।