{"_id":"69a0991d40d2d94db5003fa7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145947-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
उन्नाव। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय स्थित धरना स्थल पर शिक्षकों के लिए अनिवार्य टीईटी का विरोध किया। तीन घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के उत्पीड़न की सीमा पार हो चुकी है। सरकार संशोधन कर इस काले कानून को वापस नहीं लेती तो मार्च के तीसरे सप्ताह में रामलीला मैदान दिल्ली में पूरे देश के बेसिक शिक्षक एकत्र होंगे। महामंत्री गजेंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन, प्रतिकर अवकाश जैसे मुद्दे लगातार उठाए अब तो नौकरी ही छीनने का प्रयास है।
जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि काला कानून वापस न हुआ तो दिल्ली में शिक्षकों का शंखनाद होगा। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कनौजिया ने कहा कि पहले भी कई नियम थोपे जा चुके हैं। अब नौकरी का संकट ला दिया गया है। एससी,एसटी बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्रप्रकाश ने कहा कि समाज को बांटकर जो लोग 9शिक्षकों में एकता तोड़कर निजीकरण लाना चाहते हैं वह इसमें सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह, विनोद तिवारी, अजय कटियार, सूर्यकांत सिंह, विश्वनाथ सिंह, संदीप द्विवेदी, प्रदेश द्विवेदी, शशांक भूषण तिवारी, विनोद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।