{"_id":"699f4c4f6e96400c0d0cdff5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145868-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवती का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवती का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। नगहरी गांव में युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में परिजनों ने बीमारी से आत्महत्या करने की बात बताई।
थानाक्षेत्र के नगहरी गांव निवासी दिव्या (22) पुत्री इकबाल का शव बुधवार सुबह कमरे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मां बबली ने बताया कि मंगलवार की रात दिव्या अपने कमरे में अकेली सोने गई थी। बुधवार सुबह दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखने पर बेटी का शव पंखे से लटका था। उन्होंने बताया कि दिव्या दौरे की बीमारी से पीड़ित थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता केरल में कपड़ों में प्रेस करने का काम करते हैं।
दिव्या की मौत से मां, बहन सोनाली, रुपाली, सिमरन और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।