{"_id":"699ca4ec734da85b8f06d79b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145734-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जांच करने गई टीम को बंद मिला क्लीनिक, नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जांच करने गई टीम को बंद मिला क्लीनिक, नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब
विज्ञापन
फोटो-12- पॉलिक्लीनिक के बाहर चस्पा नोटिस, खड़े टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : 1
औरास (उन्नाव)। रामपुर गढ़ौवा गांव के आर्या पॉलीक्लीनिक में डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पहुंची लेकिन क्लीनिक बंद मिला। जांच अधिकारियों ने नोटिस चस्पा किया है।
शनिवार को हिमाचलखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय विशुन की इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई और लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता रामखेलावन ने डॉक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी सहयोगी अजीत सिंह और अतीक के साथ सोमवार की सुबह जांच करने पहुंचे तो क्लीनिक बंद मिला।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया क्लीनिक की जांच के लिए गए थे लेकिन वह बंद मिला। नोटिस चस्पा कर तीन दिन में अभिलेख दिखाने को कहा गया है। क्लीनिक वैध है या अवैध यह अभिलेख आने के बाद ही तय हो सकेगा। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना के बाद से फरार क्लीनिक संचालक और कंपाउंडर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बिना पंजीकरण क्लीनिकों का जाल
औरास क्षेत्र में बिना पंजीकरण क्लीनिकों का जाल फैला हुआ है। शीशी चौराहा, भावाखेड़ा चौराहा, आलमखेड़ा चौराहा और रामपुर गढ़ौवा सहित कई स्थानों पर सैकड़ों क्लीनिक अवैध रूप से चल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की इन पर नजर नहीं पड़ती है। लोगों की जान जाने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटती है।