{"_id":"6999fc5f6acdb25b170ca244","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145651-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खेत गए किशोर को पीटकर गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खेत गए किशोर को पीटकर गायब करने का आरोप
विज्ञापन
बांगरमऊ। घर से खेत पर काम करने गया किशोर लापता हो गया। तलाश के बाद भी पता न चलने पर मां ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर जमीन के विवाद में बेटे को पीटकर गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली के हसनपुर गांव की पिंकी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार शाम बेटा प्रांजुल (14) खेत पर गया था। आरोप लगाया कि बेटे को अकेला देख पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने जमीन के विवाद में बेटे से मारपीट की। पता लगने पर जब तक हम लोग पहुंचे बेटे को गायब कर दिया। जमीन के विवाद के दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि वह लोग बेटे से बात भी नहीं करा रहे हैं, उसने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पीड़िता का कहना है कि पहले भी यह लोग दबाव बनाने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मां की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर किशोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।