{"_id":"69975d7b16d30137b80441d7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145491-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद स्थित गांव के ढाबे के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई। वह हरदोई से परीक्षा देकर लौट रहा था। हादसे के वक्त हेलमेट लगाए था।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के डकौली गांव निवासी अंकित (22) पुत्र श्यामकुमार इंटर की परीक्षा देने बुधवार को हरदोई के मल्लावां महमदपुर स्थित मिहीलाल पटेल इंटर कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद रात करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव में ढाबे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मां श्यामा कुमारी ने बताया कि अंकित चंडीगढ़ के एक होटल में काम करता था। परीक्षा देने के लिए वह बुधवार सुबह ही घर आया था और दोपहर बाद पेपर देने गया था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।