{"_id":"6990bfd0a7db68b55f07a2ac","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145264-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत, दो श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत, दो श्रमिक घायल
विज्ञापन
फोटो-30- टेंट सामग्री ले जाने वाला पलटा ट्रैक्टर। स्रोत: पाठक
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद कस्बे में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना में चालक की मौत हो गई। दो श्रमिक गंभीर घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला देसाई नगर निवासी प्रेम पुत्र स्व. सुंदरलाल टेंट का काम करता है। शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर टेंट लादकर क्षेत्र के गांव महेंद्र भेजा था। ट्रैक्टर देसाईनगर मोहल्ला निवासी किशन पाल (45) चला रहे थे, साथ में श्रमिक शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी शारदा वर्मा (20) पुत्र गंगाराम और संतोष वर्मा (22) पुत्र सरजू बैठे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद कस्बे में ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीनों उसी के नीचे दब गए। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
आसीवन एसओ और रसूलाबाद चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालकर मियागंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने किशन पाल को मृत घोषित कर दिया। दो श्रमिकों का इलाज चल रहा है। पति की मौत से पत्नी बेहाल है। उसके कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।