{"_id":"6990bf5c438a4c0c790c98d3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145246-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस में टकराई डीसीएम, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस में टकराई डीसीएम, चालक घायल
विज्ञापन
फोटो-21- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस में भिड़ी खड़ी डीसीएम। स्रोत: यूपीडा
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास खड़ी स्लीपर बस में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में डीसीएम चालक गंभीर घायल हो गया। यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
सुलतानपुर जिले के थाना भरतपुर के परसरा गांव निवासी चालक स्लीपर बस में 65 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। शनिवार सुबह छह बजे चालक ने बस एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव जोगीकोट के पास खड़ी कर दी। कई यात्री लघुशंका के लिए उतर गए। इसी दौरान जयपुर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। इससे डीसीएम चालक फिरोजाबाद जिले के कस्बा नगौलिया निवासी शिवकुमार (42) गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा की टीम ने घायल चालक को बांगरमऊ सीएचसी भेजा, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को एक्सप्रेसवे से बाहर हटाया गया। बस के यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। चालक का इलाज चल रहा है।