फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बदला लेने के लिए की थी किशोर की हत्या

Sat, 14 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-38- हत्यारोपी मोनू। स्रोत: पुलिस
असोहा। राधानगरी गांव में बुधवार शाम बाजार के लिए निकले 17 वर्षीय सूरज लोधी की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सिर के बाएं तरफ और गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य हत्यारोपी मोनू, उसका ससुर कल्लू और साला अरविंद शामिल हैं। एक अन्य आरोपी साले दीपक की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद सूरज ने बच्चे की हत्या पर तंज कसा था। इसी कारण बदला लेने के लिए उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने यह हत्या बदला लेने के लिए की है। दरअसल सूरज को छह जुलाई 2024 को कल्लू के नाती (बेटी का बेटा) आशीष (9) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। जमानत पर छूटकर दो महीने पहले बाहर आया सूरज जब हत्यारोपियों को दिखा तो उसने तंज कसा कि ‘आशीष की हत्या कर दी, मेरा क्या बिगाड़ लिया, बाल सुधार गृह से बाहर आ गया हूं।’ यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर की हत्या कर नाती की मौत का बदला लेने का फैसला लिया और उसे अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कल्लू, उसके बेटे अरविंद, दीपक और दामाद मोनू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फोटो-38- हत्यारोपी मोनू। स्रोत: पुलिस

फोटो-38- हत्यारोपी मोनू। स्रोत: पुलिस

फोटो-38- हत्यारोपी मोनू। स्रोत: पुलिस

फोटो-38- हत्यारोपी मोनू। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed