{"_id":"698e19ea25f177e17409538a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145112-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रेमिका से फोन पर बात कर अस्पताल संचालक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रेमिका से फोन पर बात कर अस्पताल संचालक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-14 अंकित (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद
मौरावां (उन्नाव)। हिलौली गांव में प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद युवक अपने अस्पताल के अंदर ही चादर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लखनऊ से लौटा छोटा भाई शव देखकर बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। भाई ने पुलिस को बड़े भाई के प्रेम-प्रसंग की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
मौरावां थाना के गांव मोतीखेड़ा निवासी अंकित कुमार (30) का हिलौली पीएचसी गेट के पास निजी अस्पताल करीब 10 साल से संचालित है। बुधवार की रात अंकित का शव अपने ही अस्पताल में चादर के फंदे से लटका मिला। रात में लखनऊ से लौटे छोटे भाई अंशुमान ने भाई को लटका देखकर परिजनों को बताने के साथ डायल 112 पर सूचना दी। पहले परिजन बाद में पुलिस पहुंच जांच की।
छोटे भाई ने बताया कि भाई का सजातीय युवती से प्रेम-प्रसंग था। 13 फरवरी को उसकी बरात आनी है। भाई ने उसी से फोन पर बात करने के बाद यह कदम उठाया है। मां कुसमा देवी व अन्य परिजन बेहाल हैं। अंकित चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। पिता राजाराम की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।