फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे पर ट्रेलर में टकराई कार, पीछे से डीसीएम भिड़ी

Sun, 08 Feb 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्लाफार्म के पास दोनों वाहनों के बीच में फंसी कार। स्रोत: पाठक
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्ला फार्म के पास पेट्रोल पंप से अचानक निकले ट्रेलर से कार टकरा गई। पीछे से आ रही डीसीएम भी कार में भिड़ गई। इससे कार दो वाहनों के बीच में फंस गई। इससे चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार सवार चालक, दंपती और दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


कानपुर के बिठूर निवासी अरविंद (40) पत्नी सुनीता, दो बच्चों और चालक के साथ शनिवार को लखनऊ से जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ क्षेत्र के भल्लाफार्म स्थित पेट्रोल पंप से अचानक ट्रेलर सड़क पर आ गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता कार ट्रेलर में टकरा गई। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन वह भी कार में भिड़ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और कार से सभी लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दोनों वाहनों के स्वामियों ने आपस में समझौता कर लिया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed