{"_id":"6984ed3e0aab6627090e6780","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144710-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दंपती की मौत से तीन बेटियों का छिना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दंपती की मौत से तीन बेटियों का छिना सहारा
विज्ञापन
फोटो-28- वीरेंद्र (फाइल फोटो)।
- फोटो : 1
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्लाफार्म तिराहे के पास बुधवार की रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई थी। दंपती की मौत से तीन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया छिन गया। मृतक के भाई ने ट्रक नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अजगैन कस्बा निवासी वीरेंद्र (35) बाइक से पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव निवासी ममेरी बहन की शादी से शामिल होकर लौट रहे थे। पीछे बड़ी बेटी नैंसी (10) को लेकर आ रहे जलिमखेड़ा गांव निवासी साढ़ू रंजीत और सोहरामऊ क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी साले साजन को आते न देखकर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्लाफार्म के पास बाइक रोक दी थी। उसी समय असोहा मार्ग से आए कंटेनर के लखनऊ की ओर मुड़ने के दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे कंटेनर पलट गया और ट्रक ने आगे खड़े बाइक सवार वीरेंद्र, उनकी पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया था। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को सीधा कराकर थाने में खड़ा कराया जबकि ट्रक को भल्लाफार्म स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया है।
हादसे का शिकार दंपती और उसके दो बच्चों के शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद सभी शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया, परिजनों ने शुक्लागंज स्थित घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई राजेंद्र की तहरीर पर ट्रक नंबर और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वृद्ध बाबा-दादी के कंधों पर आई तीन पौत्रियों की जिम्मेदारी
ग्रामीणों, विधायक और सपा नेता ने परिजनों को बंधाया ढांढस, मदद का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। दंपती और दो बच्चों की मौत की घटना का जिसे भी पता चला उसकी आंखों में आंसू छलक आए। बेटे-बहू की मौत के बाद तीन पौत्रियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी बाबा-दादी के बूढ़े कंधों पर आ गई। रात भर ग्रामीणों ने दूसरे दिन विधायक और सपा नेता ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हादसे का शिकार अजगैन कस्बा निवासी वीरेंद्र, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत के बाद अब तीन बेटियों नैना (15), सुनैयना (12) और नैंसी (10) हैं। नैना नवाबगंज के जीजीआईसी में कक्षा नौ की छात्रा है। सुनैयना गांव के ही कन्या विद्यालय में कक्षा पांच और नैन्सी कक्षा चार की छात्रा है। मृतका अनुराधा कक्षा तीन और बेटा रुद्र गांव के ही मदरसे में केजी का छात्र था। वीरेंद्र कानपुर की चप्पल फैक्टरी में काम करने के साथ खेती कर परिवार पालते थे।
अब तीन पौत्रियों की जिम्मेदारी बूढ़े बाबा गुरुचरण और दादी राजेश्वरी के कंधो पर आ गई है। हालांकि मृतक के दो भाई राजेंद्र और अरविंद भी हैं। हादसे की सूचना पर विधायक बृजेश रावत ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम हसनगंज प्रज्ञा पांडेय ने अंतिम संस्कार के लिए 35 हजार रुपये दिए। सपा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा ने भी परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

फोटो-28- वीरेंद्र (फाइल फोटो)।- फोटो : 1