{"_id":"6984ef6ddb299a4292070400","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144697-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा लोडर, श्रमिक की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटा लोडर, श्रमिक की मौत, 19 घायल
विज्ञापन
फोटो-15- अमर सिंह (संवाद)।
सफीपुर (उन्नाव)। मेरठ-प्रयागराज निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के पास श्रमिकों से भरा लोडर बेकाबू होकर पलट गया इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार हरदोई के थाना व कस्बा हरिपालपुर निवासी चालक सत्यदेव लोडर में श्रमिकों को लेकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से श्रमिकाें को लेकर जा रहे थे। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे परसौरा गांव के पास किलोमीटर संख्या 391 पर चालक का बायां हाथ स्टीयरिंग में फंस गया जिससे तेज रफ्तार लोडर पलट गया। लोडर के नीचे दबे श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर परसौरा और रैय्यामऊ गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह लोडर को सीधा कर दबे श्रमिकों को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस बुलाईं।
जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक हरदोई के थाना सांडी के गांव हसनापुर निवासी अमर सिंह (50) ने दम तोड़ दिया था। शेष 19 घायलों को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार 10 घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक अमर सिंह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और खेती के साथ मजदूरी करते थे। पत्नी रीना और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सफीपुर शिवेंद्र वर्मा, आसीवन एसओ प्रदीप सिंह, सीओ सोनम सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार और राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक श्रमिकों ने बताया कि चालक के हाथ स्टीयरिंग में फंसने से हादसा हुआ। घटना के बाद चालक सत्यदेव भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
ये श्रमिक हुए घायल
घायलों में हरदोई के थाना सांडी के गांव हसनपुर निवासी शोभित (19), बिलग्राम क्षेत्र के रोशननगर निवासी आशाराम (25), थाना सुरसा के गांव बल्लीपुर निवासी दिनेश (38), बल्लीपुर निवासी पिंटू (25), बिलग्राम निवासी चांदबाबू (19), थाना सुरसा के गांव बल्लीपुर निवासी विजय (19), सर्वेश (42), बिलग्राम के जटपुरवा निवासी शाहरुख (27), दुर्गागंज निवासी अशोक (50), पुरवा गांव निवासी छोटेलाल (45), धतियामऊ के रामआसरे (38), गुजरी गांव निवासी मुफीद (36), गोटियामऊ गांव निवासी राहुल (26), हरिपालपुर थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी संजीव (32), सनफरा निवासी संतोष (35), बिलग्राम के धतियामऊ गांव निवासी अमर सिंह (35), बिलग्राम निवासी नीरज (32), जरौली गांव निवासी मो. अली (26) और गढ़ीपुरवा गांव निवासी मोइनुद्दीन (35) शामिल हैं।