फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चक्की के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध हालात में लगी आग, धू-धूकर जली

Thu, 29 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- जली हुई कार को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के नेवल गांव में स्थित चक्की कारखाने के बाहर मैदान में खड़ी कार मंगलवार की रात अचानक धू-धूकर जलने लगी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची तो दो लोग युवक भागते दिखे हैं।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव जगटापुर निवासी सुषमा पत्नी विद्यासागर कटियार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने एक दरोगा से महिंद्रा क्वांटो कार खरीदी थी। दरोगा का लखनऊ से प्रयागराज तबादला होने से कार ट्रांसफर नहीं करा पाई थीं। मंगलवार की रात नौ बजे बेटा दीपू कार नेवल स्थित कारखाने के बाहर सड़क की दूसरी ओर खड़ी कर सोने चला गया। रात 12:15 बजे अचानक कार धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने सूचना दी, तब पीआरवी और फायर ब्रिगेड को बताया गया।
विज्ञापन

दमकल कर्मी जब तक आग बुझाते कार पूरी तरह से जल गई। कोतवाली पुलिस ने जांच और पास में ही पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को जांचा तो उसमें दो लोग नसिरापुर की ओर भागते दिखाई दिए हैं। महिला ने दो सगे भाइयों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मौके पर जांच की गई है। सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर ये भी चर्चा
बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले कारखाना मालिक विद्यासागर कटियार ने बिजली ठीक कराने के लिए नसिरापुर निवासी प्राइवेट लाइनमैन रामसिंह को बुलाया था जो पोल से गिरकर घायल हो गया था। दो दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कारखाना मालिक ने इलाज के दौरान 40 हजार रुपये भी दिए थे लेकिन परिजन एक लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर परिजनों से कारखाना मालिक की कई बार तू-तू मैं-मैं भी हुई। उसी गुस्से में मृतक के परिजनों ने पहले कार का शीशा तोड़ दिया था, यही नहीं तमंचा दिखाकर धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed