{"_id":"696e79597eafdb267f047eb4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143750-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
पुरवा। सड़क हादसे में घायल श्रमिक की तीसरे दिन लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर लाए, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरुवनखेड़ा निवासी जगदीश कुमार (46) 16 जनवरी को गांव के बाहर पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर काम से पैदल जा रहे थे। रास्ते में वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने पहले सीएचसी ले गए थे। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा था लेकिन परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता मंगल ने बताया कि जगदीश मजदूरी करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। जगदीश की मौत से पिता मां नन्हकई और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।