{"_id":"6967e3b470323d3ba8009734","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143461-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
फोटो-1- हरिशंकर (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : आग लगने से जलती गन्ने की फसल।
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर जरिगांव मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने जांच की और परिजनों को सूचना दी। वह हेलमेट लगाए थे।
असोहा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी हरिशंकर (53) उन्नाव सदर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार की सुबह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जरिगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधारकार्ड से होमगार्ड के आवासीय पते की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पति की मौत से पत्नी गुड़िया और बेटे विकास, आकाश, सुभाष और बेटी नैना बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।