{"_id":"69581bad484469d854037b7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142856-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाबा साहेब की प्रतिमा अराजकतत्वों ने की क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाबा साहेब की प्रतिमा अराजकतत्वों ने की क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संगंजमुरादाबाद। नेवादा गांव में बने बौद्ध स्थल में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर वहां लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को समझाकर शांत कराया।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव नेवादा में बौद्ध स्थल बना है। स्थल में संत रविदास, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं।
शुक्रवार दोपहर जब ग्रामीण बौद्ध स्थल पर पहुंचे तो देखा कि आंबेडकर प्रतिमा पर किसी ने ईंट पत्थरों से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका पता लगते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मामला बढ़ता देख ग्राम प्रधान आशीष सिंह ने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा और मौजूद लोगों को समझाया कहा कि प्रतिमा को सही करा दिया जाएगा, जिसने भी यह हरकत की है, उसपर कार्रवाई की जाएगी, तब लोग शांत हुए। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थनापत्र मिला है। जांच की जा रही है।