{"_id":"694d81c2e7a981ca5b09ec43","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142426-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत
विज्ञापन
बीघापुर। सुमेरपुर-ऊंचगांव मार्ग पर भगवंतनगर बाजार के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गई। उसे सुमेरपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर के वार्ड नंबर पांच लोधौरा निवासी रामदुलारी उर्फ धुंधिया (60) पत्नी बुद्धीलाल बुधवार शाम अपने खेतों से सरसों का साग लेने जा रही थी। सुमेरपुर-ऊंचागांव मार्ग पर भगवंत नगर बाजार के सामने सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गई। घायल वृद्धा को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के आठ बच्चों में छह बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे का विवाह नहीं हुआ है।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि बेटे राजू की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार पड़ोसी गांव का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।