{"_id":"69459f52319af12d7308f074","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142140-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीएम के आदेश पर अमल न करने पर पांच स्कूलों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीएम के आदेश पर अमल न करने पर पांच स्कूलों से मांगा जवाब
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते डीएम ने कक्षा पांच तक छात्रों की छुट्टी और आठवीं तक के स्कूल पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम तीन बजे तक खोलने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी कुछ प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं। इस पर पांच स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शीतलहर के साथ घना कोहरा देखते हुए परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन में बदलाव किया गया है। डीएम गौरांग राठी ने कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की छुट्टी के साथ कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम तीन बजे तक पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद भी निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। डीएम तक शिकायत पहुंचने पर उन्होंने बीएसए के माध्यम से पांच स्कूलों के प्रबंधकों से स्पष्टीकरण तलब कर दो दिन में जवाब मांगा है। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की 20 दिसंबर तक छुट्टी के आदेश हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी शहर के जगन्नाथ शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल, विंग्स एकेडमी लीलावती कॉन्वेंट, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट एकेडमी में छात्रों को बुलाया गया। यह नियमों का उल्लंघन है। इन स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन में अब वह नोटिस का जवाब नहीं देते तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।