{"_id":"69445281571d25486d08846e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142069-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार सवारों ने चुराई 48 मुर्गियां, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार सवारों ने चुराई 48 मुर्गियां, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। फॉर्म से मुर्गियां चुराने के आरोपी युवक को पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार कर लिया। चोरी में शामिल उसके दो साथ भाग गए हैं।पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर पूर्वी निवासी शरीफ ने बृहस्पतिवार सुबह मुर्गियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई । बताया कि कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर अख्त्यारपुर गांव के पास उसका मुर्गी फार्म है। बुधवार की रात करीब 11 बजे सफेद कार सवार तीन चोर फार्म से 48 मुर्गियां चुरा ले गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। एसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हमराही हिमांशु, रोहिताश और तरुण के साथ तलाश शुरू की तो पता चला कि चिरंजूपुरवा गांव निवासी सरोज ने घटना को अंजाम दिया था। सुबह करीब 11 बजे बहादुरखेड़ा गांव के मोड़ के पास आरोपी सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव के ही उसके दो साथी संदीप और शिव भाग निकले।
सरोज के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई कार और 36 मुर्गियां बरामद हुई हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।