{"_id":"693c69c58c47a0e27c0b7d6b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141751-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला की किसने की हत्या, अभी तक नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला की किसने की हत्या, अभी तक नहीं चला पता
विज्ञापन
अचलगंज। मन्नाखेड़ा गांव में महिला की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। संदेह के आधार पर अभी भी पांच लोगों से पूछताछ चल रही है। फरार नामजद आरोपी का अब तक सुराग नहीं लगा।
अचलगंज थाना के मन्नाखेड़ा गांव निवासी रायबरेली में तैनात पंप ऑपरेटर रामखेलावन की पत्नी नगीना (45) की नौ दिसंबर की रात कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति ने गांव के अशोक, मोहित और लखनऊ निवासी लालता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से लालता फरार है, पुलिस उसका पता अब तक नहीं लगा पाई है। उधर शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, उसके चचेरे भाई और पति की रायबरेली निवासी कथित प्रेमिका के पति के साथ नामजद दो आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे किसी को आरोपी बताया जा सके। परिजनों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। फरार नामजद आरोपी के पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही कुछ हाथ आता है खुलासा किया जाएगा।