{"_id":"6939bff8a62d1851d506dd25","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141633-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चेक बाउंस मामले में चेयरमैन और दो जमानतदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चेक बाउंस मामले में चेयरमैन और दो जमानतदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
बांगरमऊ। जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में चेक बाउंस होने पर गौतमबुद्धनगर के विशेष न्यायालय ने नगर पालिका चेयरमैन और दो जमानतदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए हैं।
बांगरमऊ के चेयरमैन रामजी गुप्ता ने काफी समय पहले जमीन खरीदी थी। उसमें बांगरमऊ कस्बा निवासी अमित कुमार गुप्ता और चंदन गुप्ता जमानतदार थे। जिस युवक से जमीन खरीदी थी उसे चेक दिया था। जब उसने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। चेयरमैन ने रुपये नहीं दिए तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। उसके बाद से चेयरमैन और दोनों जमानतदारों के खिलाफ लगातार कोर्ट से वारंट जारी हो रहे थे लेकिन वह अब तक हाजिर नहीं हुए।
उधर, वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश नहीं किया तो न्यायाधीश ने नाराजगी जताई। इसके बाद कोर्ट से तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी कोतवाली में वारंट नहीं आया है।