{"_id":"692f3980df810f005b0646b4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141222-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डांस के दौरान दूल्हे के भाई का तमंचा जमीन पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डांस के दौरान दूल्हे के भाई का तमंचा जमीन पर गिरा
विज्ञापन
सफीपुर। महोलिया गांव में सोमवार की रात बरात में डीजे पर डांस के दौरान दूल्हे के भाई की कमर में लगा तमंचा गिर गया। उसे उठाकर कमर में लगाते समय किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आसीवन थानाक्षेत्र के महोलिया गांव निवासी रामखेलावन की बेटी की सोमवार की रात बरात फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव कठिघरा गांव से आई थी। रात में द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। दूल्हे रवि का भाई भाई अनमोल भी दोस्तों के साथ डांस कर रहा था।
डांस के दौरान अनमोल की कमर में लगा तमंचा जमीन पर गिर गया। तमंचा उठाकर कमर में दोबारा लगाते समय किसी ने उसका वीडियो बना लिया और यूपी-112 पर सूचना दे दी। अपराध निरीक्षक रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अनमोल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।