फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फर्जी एपीके फाइल भेजकर पूछा ओटीपी, खाते से 15 लाख रुपये पार

Sat, 29 Nov 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फर्जी एपीके फाइल मोबाइल पर भेजकर साइबर ठगों ने उसकी ओटीपी मांगा। ओटीपी देते ही खाते से 15 लाख रुपये कट गए। मैसेज आने पर पीड़ित को पता चला और उसने साइबर थाने में तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। शुक्रवार को पीड़ित के खाते में पांच लाख रुपये रिफंड कराए हैं।
विज्ञापन

हिरननगर मोहल्ला निवासी मदन मोहन सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फर्जी एपीके (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज) फाइल आई। फाइल आने के बाद एक फोन आया, उसने अपने को बैंक कर्मी बताया और फाइल के बाद आया ओटीपी नंबर पूछा। ओटीपी नंबर बताते ही खाते से 15 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने साइबर थाने में प्रार्थनापत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में साइबर टीम जांच कर रही थी। आरोपी और पीड़ित के खातों को फ्रीज कर संबंधित बैंक के माध्यम से पत्राचार कर शुक्रवार को आवेदक के खाते में पांच लाख रुपये वापस कराए। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed