{"_id":"6924be49a304b325f10ca376","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140805-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोडर में टक्कर मारकर गुमटी तोड़कर पेड़ में भिड़ा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोडर में टक्कर मारकर गुमटी तोड़कर पेड़ में भिड़ा डंपर
विज्ञापन
फोटो-11- गुमटी में टक्कर मारने के बाद शीशम के पेड़ में भिड़ा डंपर। संवाद
- फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान चौराहे के पास रविवार की रात दो बजे तेज रफ्तार डंपर लोडर में टक्कर मारने के बाद गुमटी दुकान तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में लोडर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव निवासी शिवा (20) और अभिषेक (19) डीजे बजाते हैं। रविवार की रात दोनों लोडर में डीजे लादकर घर लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर लोडर में टक्कर मारने के बाद कस्बे के ही गजोधर की कोल्डड्रिंक की गुमटी में टक्कर मारी फिर पास में खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गया।
गुमटी में टक्कर लगने से फ्रिज टूट गया। लोडर सवार शिवा और अभिषेक भी घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि हादसे में दुकान और लोडर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। लोडर सवार दोनों घायल हुए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।