फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किसान की हत्या में नामजद आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। अरेरपुर कला गांव में करीब नौ दिन पहले हुई किसान की हत्या की घटना में नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों व उनके परिवार के लोगों के नाम जारी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। घटना में प्रयोग शस्त्र व छह अन्य लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मदारपुर कैलई गांव निवासी शुभम सिंह का 13 नवंबर को नौगवां गांव निवासी राधेश्याम यादव के साथ रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था और उसी रात दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग में आजाद सिंह को दो गोलियां लगने से वह गंभीर घायल हो गया था। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे शुभम सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सभी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने हत्यारोपी के परिवार की मुन्नी देवी के नाम राइफल और रिवाल्वर, राजेश्वरी के नाम बंदूक, राधेश्याम यादव के नाम राइफल, रामरहीस के नाम राइफल, शेरसिंह यादव उर्फ राजेश के नाम राइफल और पृथ्वीपाल के नाम बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपी राधेश्याम यादव, अंकित उर्फ धुन्नू, राम रहीस, शिवम, राजेश यादव, मंझन उर्फ कुलवंत यादव, अभिषेक यादव निवासी नौगवां को लाइसेंसी असलहों के साथ पकड़ा गया था। सभी को जेल भेजा जा चुका है। छह लोगो के नाम सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed