{"_id":"69123cb720e04f3e6b0597da","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140013-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेस्टोरेंट संचालक ने पूर्व विधायक के बेटे और साथियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेस्टोरेंट संचालक ने पूर्व विधायक के बेटे और साथियों को पीटा
विज्ञापन
उन्नाव। मोतीनगर मोहल्ले में संचालित नॉनवेज रेस्टोरेंट में खाना खाने गए पूर्व विधायक के बेटे ने खाने में दुर्गंध आने की शिकायत की तो संचालक आपा खो बैठा। उसने बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता और उनके साथियों को पीटा। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे सिर में चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमला और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को उठाया है।
सदर कोतवाली के दरोगाबाग निवासी आशुतोष भारती ने बताया कि रविवार रात 10 बजे वह मोतीनगर स्थित नॉनवेज रेस्टोरेंट में अपने साथी शिवम वर्मा और अवनीश राजपूत के साथ खाना खाने गया था। खाने का ऑर्डर करने पर जो खाना आया उसमें दुर्गंध आने पर खाना खराब होने की शिकायत की। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक पिंकी लाला भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बताया कि वह भाजपा नेता विमला कुरील और पूर्व विधायक बाबूलाल कुरील के बेटे हैं।
इस पर संचालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध किया तो पिंकी लाला ने बेटे गोपाल व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि धारदार हथियार से भी उनपर वार किया। इससे आशुतोष भारती के सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में इलाज भी कराया। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संचालक पिता-पुत्र और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।