{"_id":"690e4918dc8066711303f39d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139877-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेट्रोल पंप के सफाई कर्मी ने ही चोरी किए थे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेट्रोल पंप के सफाई कर्मी ने ही चोरी किए थे तीन लाख रुपये
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे स्थित कुशहरी गांव के पास चार दिन पहले पेट्रोलपंप के लॉकर से चोरी हुए 302,200 रुपये की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पंप पर काम करने वाले सफाई कर्मी ने ही चाबी से खोलकर रुपये चोरी किए थे। कोई शक न करे इसलिए लॉकर में हथौड़ी से कई वार किए थे। पुलिस ने छेनी, हथौड़ी, लकड़ी का बेत, ऊनी चादर सहित पूरे रुपये बरामद किए हैं।
हाईवे स्थित कुशहरी गांव स्थित पेट्रोल पंप से तीन नवंबर को अलमारी में तीन लाख रुपये चोरी हुए थे। लखनऊ के थाना दुबग्गा के बनियाखेड़ा गांव निवासी मैनेजर सुजीत यादव ने सोहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक कंबल ओढ़कर कैश काउंटर से रुपये निकालता दिखा था। पंप मैनेजर ने सफाई कर्मी अजगैन कोतवाली के भौली गांव निवासी नीरज पर शक जताया था। पुलिस ने जब जांच की तो नीरज के सोहरामऊ कस्बा स्थित किराए के कमरे से 302 लाख रुपये बरामद हुए।
हसनंगज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रोज देखता था कि बिक्री के रुपये यहीं रखे जाते हैं। रुपये चोरी करनने के बाद कमरे में छिपा दिए थे और शक न हो इसलिए वह पंप पर काम भी करता रहा।