फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईस्कूल में 2728 परीक्षार्थी घटे, इंटर में 1898 बढ़े

Fri, 07 Nov 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। तिथि घोषित होने के बाद तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस साल पिछले साल से इंटरमीडिएट में 1898 छात्र बढ़े हैं। हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 2728 कम हुई है। अब केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू हुई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एक महीने चलने वाली परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। साल 2025-26 में होने वाली परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 39163 और इंटरमीडिएट में 31245 छात्रों का नामांकन है। केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद से होना है इसलिए कितने केंद्र बनेंगे इसका अभी कुछ पता नहीं है। केंद्र बनाने के लिए स्कूलों से आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षार्थियों के नाम में गड़बड़ी न हो, एक नाम से दो बार प्रवेश न लिए गए हों, इसकी भी जांच नामावली से मिलान कर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि साल 2024-25 में हाईस्कूल में 36435 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल छात्रों की संख्या के 39163 है। इस हिसाब से इस साल हाईस्कूल में 2728 छात्र घटे हैं। इंटरमीडिएट में साल 2024-25 में छात्रों की संख्या 33,143 थी। इस साल छात्रों की संख्या 31245 है। इस हिसाब से इंटरमीडिएट में 1898 छात्र बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र निर्धारण के लिए आवेदन आने के बाद वह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भेजे जाएंगे। वहां से निर्धारण होगा।


वायस रिकॉर्डर खराब होने वाले स्कूलों को नहीं बनाया जाएगा केंद्र
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में वही केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर सही होंगे। ऐसे किसी भी स्कूल को केंद्र नहीं बनाया जाएगा जिसमें वायस रिकॉर्डर न हो। इसलिए समय है, अगर केंद्र बनवाना होगा तो स्कूल प्रशासन उसे दुरुस्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed