{"_id":"690a4a6f62cc4b83900c88a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139654-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीसरा चकमा देकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीसरा चकमा देकर भागा
विज्ञापन
फोटो-6- पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपी इमाद कुरैशी और अमन। स्रोत: पुलिस
- फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
बीघापुर। बारासगवर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम सोमवार की रात 12:30 बजे जगतनगर नहर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक चोर के बाएं पैर में गोली लगी है। दूसरे को भी पकड़ लिया गया। तीसरा मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पांच दिन पहले सराफ की दुकान से छह लाख के जेवर चोरी की घटना स्वीकार की है।
बारासगवर थाना व कस्बा निवासी कमल बाजपेई की दुकान से 25 अक्तूबर की रात चोरों ने छह लाख की जेवर चुरा लिए थे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। सोमवार रात 12:30 बजे थाना पुलिस स्वाट टीम के साथ जगतनगर नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कानपुर नगर के नंबर की बाइक से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई तो एक युवक के बाएं पैर में गोली लगी, दूसरे को पकड़ लिया, तीसरा भाग निकला। घायल बदमाश ने अपना नाम इमाद कुरैशी निवासी जाजमऊ थाना गंगाघाट, दूसरे ने एकलव्य उर्फ अमन निवासी सिद्धनाथ घाट थाना जाजमऊ जिला कानपुर नगर बताया। तीसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश के पास से तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस के साथ सोने चांदी के जेवर और 4400 रुपये बरामद हुए हैं। घायल इमाद कुरैशी पर सदर कोतवाली, दही और कानपुर में चोरी के और भी मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि घायल चोर का बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। फरार तीसरे चोर की तलाश की जा रही है।