फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्मार्ट मीटर लगाने का लोगों ने किया विरोध, कर्मचारियों ने काट दी तीन मोहल्लों की बिजली

Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। कस्बे में घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने तीन मोहल्लों की बिजली काट दी। सात घंटे तक बिजली न आने से नाराज लोगों ने रात करीब आठ बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को समझाया, ना मानने पर लाठियां पटक सड़क से हटाया। हालांकि इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद कस्बे में एक सप्ताह से बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर मोहल्ला कसैटा में विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने विरोध किया। कर्मचारियों ने जेई कमलेश कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे तीन मोहल्लों की बिजली काट दी। शाम सात बजे तक बिजली न आने से नाराज लोगों ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी सतीश द्विवेदी पहुंचे और लोगों को समझाया। न मानने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान मार्ग पर आधे घंटे तक जाम की स्थित रही।
विज्ञापन

जेई कमलेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बिजली न आने पर कुछ लोग हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पहुंच गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन अधिकारी की रैकी कर मोटर मालिकों को लोकेशन देने में तीन गिरफ्तार
कई दिन से खनन निरीक्षक का पीछा करके शेयर कर रहे थे लोकेशन

तीनों आरोपी कानपुर के निवासी, अवैध खनन परिवहन करने वाले गिरोह के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बिना रॉयल्टी गिट्टी, मौरंग व अन्य खनिजों का परिवहन कराने वाले मोटर मालिकों को लोकेशन देने वाले तीन युवकों को खनन निरीक्षक ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। यह तीनों कई दिन से टीम का पीछा करके उनकी लोकेशन मोटर खनन माफियाओं तक पहुंचा रहे थे। तीनों के पास चार मोबाइल फोन मिले हैं। एक व्हाट्सएफ ग्रुप के जरिए कई लोगों को लोकेशन शेयर की जा रही थी।


खनन अधिकारी प्रांजुल सिंह ने बताया कि एक नवंबर को वह खनन संबंधी कार्यों के निर्वहन के लिए सड़क पर गश्त कर रहे थे। तभी दही थानाक्षेत्र में लखनऊ नंबर की कार बार-बार आगे-पीछे दिखी। शक होने पर कार को रोका गया तो तीन युवक उतरे। पूछताछ में एक ने अपना नाम रवींद्र निवासी जवाहरनगर घाटमपुर थाना कानपुर, दूसरे ने दानिश निवासी पश्चिमी मोहल्ला, थाना घाटमपुर कानपुर और तीसरे ने अपना नाम अंकुश यादव निवासी कानपुर फजलगंज ओमनगर का निवासी बताया। तीनाें के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। एक मोबाइल में बने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खनन विभाग की टीम की लोकेशन बताई जा रही थी। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed