फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: इलाज पर खर्च 55 हजार रुपये न देने पर की थी दोस्त की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंंबर-18-दोस्त के हत्यारोपी सज्जन राठौर को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद लेकर जाती पुलि
उन्नाव। आदर्श नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या करने वाले दोस्त को पुलिस ने आठ घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। हत्या के वक्त मौजूद उसके मौसेरे भाई की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी का कहना है कि युवक इलाज पर खर्च किए उसके 55 हजार रुपये नहीं दे रहा था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव नौबस्ता का सुखेंद्र सिंह उर्फ संजय चौहान (33) पुत्र राजेंद्र सिंह परिवार के साथ शहर के आवास-विकास मोहल्ले में किराए के घर पर रहता था। सुखेंद्र की शुक्रवार रात 11:30 बजे आदर्शनगर स्थित नहर के पास ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। छोटे भाई अक्षत ने जिला अस्पताल के पास पान की गुमटी रखे सज्जन राठौर पर रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ दीपक यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह पांच बजे हत्यारोपी सज्जन राठौर के करोवन गांव के पास छिपे होने की जानकारी मिली। कोतवाल संजीव कुशवाहा और एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव ने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में लगी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि घटना में उसके साथ मौसेरा भाई सदर कोतवाली के मानस विहार मोहल्ला निवासी संतोष भी था, जो घटना के बाद फरार हो गया। सज्जन ने पूछताछ में बताया कि करीब पांच माह पहले वह और सुखेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सुखेंद्र के इलाज पर खर्च हुए करीब 55 हजार रुपये उसने दिए थे। वह रुपये वापस नहीं दे रहा था।
दो दिन पहले ही उसके पैर का प्लास्टर कटा था। शुक्रवार को उसे शराब पीने के लिए बुलाया था। नशे की हालत में उससे फिर रुपये मांगे लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इस पर मौसेरे भाई ने गुस्सा दिलाया कि हर बार टाल देता है, वह रुपये देना ही नहीं चाहता, इसलिए इसको निपट दिया जाए।
उसके कहने पर ईंट से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में संजय के शराब पीने और सिर पर ईंट से छह वार की पुष्टि हुई है। सिर की हड्डी में तीन फ्रैक्चर मिले हैं। जबड़ा भी टूटा है। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।



हत्या के बाद इलाज कराने जिला अस्पताल गया था आरोपी
दोस्त की हत्या करने के दौरान हत्यारोपी सज्जन राठौर के हाथ में चोट भी आई थी। वह इलाज कराने जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी गया था। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उससे पूछा तो उसने गिरने से चोट लगने की बात बताई। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। चर्चा है कि उसी दौरान हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed