{"_id":"68f3e12a9b110be5880afe44","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138817-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-4- मां की मौत और बेटा गंभीर होने की घटना में बिलखते परिजन। संवाद
हसनगंज। मोहान-अजगैन मार्ग पर शनिवार की दोपहर 12 बजे डंपर की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल से 300 मीटर आगे, चालक डंपर खड़ा करके भाग गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सरस्वती (55), कई दिन पहले मौसी के यहां इब्राहिमपुर (उसरहा) गांव गए पौत्र ऋषभ पुत्र सुनील को लेने जा रही थीं। छोटा बेटा अनीत (22) बाइक चला रहा था। रास्ते में लालपुर गांव के पास अजगैन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठी सरस्वती उछलीं और सिर के बल सड़क पर गिर गईं।
बाइक चला रहा बेटा अनीत भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया जबकि अनीत की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है, उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।